अकेले चुनाव लड़ेगा जेवीएम : डॉ सबा अहमद

13 बोक 33- संबोधित करते डॉ सबा अहमद व अन्यबोकारो. झारखंड विकास मोरचा अपने दम पर चुनाव लड़ेगा. गंठबंधन के नाम पर हो रही लूट से जनता परेशान है. 13 वर्षों से झारखंड की स्थिति में क ोई सुधार नहीं हुआ है, बल्कि राज्य गर्त में जा रहा है. यह बातें जेवीएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 14, 2014 9:16 AM

13 बोक 33- संबोधित करते डॉ सबा अहमद व अन्यबोकारो. झारखंड विकास मोरचा अपने दम पर चुनाव लड़ेगा. गंठबंधन के नाम पर हो रही लूट से जनता परेशान है. 13 वर्षों से झारखंड की स्थिति में क ोई सुधार नहीं हुआ है, बल्कि राज्य गर्त में जा रहा है. यह बातें जेवीएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ सबा अहमद ने कही. वह सोमवार को सेक्टर एक स्थित बोकारो परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे. श्री अहमद ने कहा : भाजपा ने सबसे ज्यादा दिन तक राज्य में शासन किया है, पर विकास कहां है ढूंढ़ने पर भी नहीं मिलता. जेवीएम को सभी समुदायों का समर्थन प्राप्त है. इस कारण सरकार बनाने में पार्टी को कोई परेशानी नहीं होगी. बाबूलाल के नेतृत्व में विकास की रेल दौड़ेगी. श्री अहमद ने कहा : झारखंड में साधन होने के बावजूद लोग रोजगार व इलाज के लिए बाहर जाते है, विकास के नाम पर नेता सिर्फ चापाकल लगवाते हैं. शिक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है. जरूरत है झारखंड को एजुकेशन हब बनाने की. कहा : मौका मिला तो हर हकदार को लाल कार्ड, राशन कार्ड, इंदिरा आवास मिलेगा. अप्रशिक्षित डॉक्टरों क ो ट्रेनिंग दी जायेगी. मौके पर जिलाध्यक्ष जयदेव राय, मंतोष सोरेन, अल्पसंख्यक मोरचा के केंद्रीय सदस्य नजमूल होदा, भाई तैयाब अली, तैयाबुल कादरी, वकील अंसारी, गुलाम अंसारी आदि मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version