प्रांतीय खेलकूद में राजकमल को चार स्वर्ण
फोटो खेल में धनबाद. विद्या विकास समिति, झारखंड, रांची द्वारा पतरातू थर्मल में दस से बारह अक्तूबर तक प्रांतीय खेलकूद का आयोजन किया गया था. इसमें राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के जूनियर एथलीटों ने चार स्वर्ण, तीन रजत एवं एक कांस्य पदक जीते. प्राचार्य फूल सिंह ने बताया कि समारोह में राज्य के 31 स्कूलों […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
October 17, 2014 11:03 PM
फोटो खेल में धनबाद. विद्या विकास समिति, झारखंड, रांची द्वारा पतरातू थर्मल में दस से बारह अक्तूबर तक प्रांतीय खेलकूद का आयोजन किया गया था. इसमें राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के जूनियर एथलीटों ने चार स्वर्ण, तीन रजत एवं एक कांस्य पदक जीते. प्राचार्य फूल सिंह ने बताया कि समारोह में राज्य के 31 स्कूलों के 300 एथलीटों ने भाग लिया. कड़ी स्पर्धा के बीच मेडल पाने वालों को शुक्रवार को विद्यालय में सम्मानित किया गया, जिनमें अंकित मिश्रा, आदर्श कुमार, रितिक कुमार, दीपक कुमार सिंह, तन्नू कुमारी, प्रिया कुमारी, संजना कुमारी एवं जयश्री शामिल हैं. टीम का नेतृत्व शारीरिक शिक्षक पुरुषोत्तम चौधरी व अनीता सिन्हा ने किया.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 2:31 AM
January 16, 2026 2:28 AM
January 16, 2026 2:23 AM
January 16, 2026 2:13 AM
January 16, 2026 2:11 AM
January 16, 2026 2:08 AM
January 16, 2026 2:08 AM
January 16, 2026 2:06 AM
January 16, 2026 2:04 AM
January 16, 2026 1:55 AM
