काम-काज प्रभावित वरीय संवाददाता, धनबाद पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत झारखंड चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सोमवार से कलमबंद हड़ताल शुरू की. पहले से एनआरएचएम के अनुबंधकर्मी व मल्टी परपस कर्मियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित थी, अब नियमित कर्मचारियों की भी हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा बाधित हो गयी है. सिविल सर्जन कार्यालय से लेकर सदर प्रखंड में कोई भी कामकाज नहीं हुआ. कर्मचारियों ने 25 अक्तूबर तक कलमबंद हड़ताल की घोषणा की है. सबसे पहले कर्मियों ने दफ्तर पहुंच कर हाजिरी बनायी, इसके बाद हड़ताल शुरू कर दी. कर्मचारी लुबी सर्कुलर रोड स्थित सदर पीएचसी पहुंचे, वहां पहले से धरना दे रहे एनआरएचएम के अनुबंध व एमपीडब्ल्यू के साथ बैठ गये. यहां संघ के राज्याध्यक्ष दिलीप साह, जिला अध्यक्ष नंदलाल गोप, सचिव संजू कुमार, उत्तम सिन्हा, राज राजेश्वरी पात्रो, गंगाधर तिवारी सहित अन्य कर्मियों ने सरकार व विभाग के खिलाफ व मांगों के समर्थन में नारे लगाये. रामाधार गुट हड़ताल में शामिल नहीं बताया जाता है कि हड़ताल के सवाल पर कर्मी आपस में बंट गये हैं. अशोक सिंह गुट के आह्वान पर नियमित कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर उतरे हैं. वहीं रामाधार शर्मा गुट के लोग काम कर रहे हैं. निरसा, टुंडी में हड़ताल का कोई विशेष असर नहीं है. इसी तरह से बाघमारा, सदर, झरिया, बलियापुर में भी कुछ कर्मचारी काम पर देखे गये. क्या है मांगें छह माह से नियमित कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है, उसे तत्काल भुगतान करें.अनुबंध कर्मियों पर लाठी चार्ज की निंदा.एमपीडब्ल्यू को काम पर वापस लिया जाये.
BREAKING NEWS
कलमबंद हड़ताल पर स्वास्थ्य कर्मचारी
काम-काज प्रभावित वरीय संवाददाता, धनबाद पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत झारखंड चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सोमवार से कलमबंद हड़ताल शुरू की. पहले से एनआरएचएम के अनुबंधकर्मी व मल्टी परपस कर्मियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित थी, अब नियमित कर्मचारियों की भी हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा बाधित हो गयी है. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement