11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

दिल्ली के बाद अब झारखंड की बारी : पीएन

करकेंद में भाजपा के प्रखंड कार्यसमिति सदस्यों का सम्मेलन पुटकी. विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा धनबाद प्रखंड कार्यसमिति सदस्यों का कार्यकर्ता सम्मेलन मारवाड़ी धर्मशाला करकेंद में हुआ. मौके पर मुख्य अतिथि सांसद पीएन सिंह ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने के बाद अब झारखंड की बारी है. कहा कि भाजपा बहुमत की […]

करकेंद में भाजपा के प्रखंड कार्यसमिति सदस्यों का सम्मेलन पुटकी. विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा धनबाद प्रखंड कार्यसमिति सदस्यों का कार्यकर्ता सम्मेलन मारवाड़ी धर्मशाला करकेंद में हुआ. मौके पर मुख्य अतिथि सांसद पीएन सिंह ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने के बाद अब झारखंड की बारी है. कहा कि भाजपा बहुमत की सरकार झारखंड में बनाने के लिए पार्टी चुनाव लड़ रही है. धनबाद विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने से पहले समाज और देश के लिए सोचते है. उन्होंने आसन्न चुनाव में कार्यकर्ताओं एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराने की अपील की. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह व संचालन ललन मिश्रा ने किया. सम्मेलन में रामकुमार सिंह, शेखर अग्रवाल, चंद्रशेखर सिंह, रवि सिन्हा, राममदेव महतो, नगर अध्यक्ष अमरजीत कुमार, अभिमन्यु कुमार, आनंद खंडेलवाल, चुनाव मीडिया प्रभारी भानु प्रताप महतो, श्याम गुप्ता, पार्षद सावित्री देवी, बबलू सिंह, विकास मिश्रा, कालीचरण महतो, अशोक सिन्हा, संजय महतो, मनोज पासवान, प्रभु महतो, राजेश गुप्ता, रामरोहित गोराईं, मनोज तांती, किशोर महतो आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel