धनबाद. चार केंद्रीय यूनियनों द्वारा कोल इंडिया में 24 नवंबर को घोषित हड़ताल में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (धकोकसं) शामिल नहीं होगा. यह जानकारी सोमवार को संघ के कार्यालय मंत्री डीएन शरण ने प्रेस विज्ञप्ति में दी. उन्होंने हड़ताल के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि वेतन समझौता नौ पर विरोध जताते हुए बीएमएस ने हस्ताक्षर नहीं किया था. चारों ने किया था. जब यूपीए सरकार ने 10 फिसदी विनिवेश का निर्णय लिया था तब भामसं ने एक दिन की हड़ताल की थी. संयुक्त मोरचा की बैठक के पूर्व ही आंदोलन की जानकारी मीडिया को दे दी जाती है, तब बैठक करने का औचित्य क्या रह जाता है. 24 नवंबर की हड़ताल राजनीति से प्रेरित है. यह राजनीतिक फायदा के लिए है. विनिवेश, निजीकरण एवं कोयला बेचने का अधिकार देने का विरोध भामसं प्रारम्भ से ही करता रहा है. एक दिन की हड़ताल से कुछ नहीं हो सकता. इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ने की जरूरत है. धकोकसं के अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद एवं महामंत्री गोरा चंद्र चटर्जी ने कोयला मजदूरों से हड़ताल में शामिल नहीं होने की अपील करते हुए कहा कि यह राजनीति से प्रेरित हड़ताल है.
लेटेस्ट वीडियो
धकोकसं हड़ताल में नहीं होगा शामिल
धनबाद. चार केंद्रीय यूनियनों द्वारा कोल इंडिया में 24 नवंबर को घोषित हड़ताल में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (धकोकसं) शामिल नहीं होगा. यह जानकारी सोमवार को संघ के कार्यालय मंत्री डीएन शरण ने प्रेस विज्ञप्ति में दी. उन्होंने हड़ताल के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि वेतन समझौता नौ […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
