न्यू कारो की बेटी पुरुलिया में जली
अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है किरण देवी फुसरो. सीसीएल बीएंडके एरिया की करगली वाशरी में कार्यरत न्यू कारो निवासी मोहन सिंह की बेटी किरण देवी (32) अपने ससुराल डुबडीहा पुरुलिया में जल गयी. उसे गंभीर हालत में चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां वह […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
December 14, 2014 7:02 PM
अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है किरण देवी फुसरो. सीसीएल बीएंडके एरिया की करगली वाशरी में कार्यरत न्यू कारो निवासी मोहन सिंह की बेटी किरण देवी (32) अपने ससुराल डुबडीहा पुरुलिया में जल गयी. उसे गंभीर हालत में चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है. जानकारी के अनुसार किरण देवी का शरीर 80 फीसदी जल गया है. उसके चार बच्चे (दो बेटा व दो बेटी) हैं. पिता मोहन सिंह की अनुसार किरण की शादी पुरुलिया के संतोष सिंह के साथ लगभग 10 वर्ष पूर्व करायी थी. घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्थानीय थाना को दी गयी है. लड़की के चाचा बिरजू सिंह ने बताया कि उसका पति पैसा के लिए हमेशा प्रताडि़त कर रहा था. कई बार उसकी पिटाई की गयी थी. पैसा नहीं देने के कारण संभवत: उसे जला दिया गया.
...
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 2:46 AM
January 17, 2026 2:44 AM
January 17, 2026 2:41 AM
January 17, 2026 2:34 AM
January 17, 2026 2:20 AM
January 16, 2026 9:11 PM
January 16, 2026 8:43 PM
January 16, 2026 7:20 PM
January 16, 2026 6:55 PM
January 16, 2026 6:42 PM
