18.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

लिया बुराई छोड़ने का संकल्प

धनबाद : गायत्री परिवार धनबाद द्वारा डीजीएमएस ग्राउंड में आयोजित चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा के तीसरे दिन सुबह आठ बजे से गायत्री महायज्ञ कराया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने आहूति दी. देव पूजन किया. गुरुदेव की चरणों में नतमस्तक हुए. हरिद्वार से आये वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र शशिकांत सिंह […]

धनबाद : गायत्री परिवार धनबाद द्वारा डीजीएमएस ग्राउंड में आयोजित चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा के तीसरे दिन सुबह आठ बजे से गायत्री महायज्ञ कराया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने आहूति दी.
देव पूजन किया. गुरुदेव की चरणों में नतमस्तक हुए. हरिद्वार से आये वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र शशिकांत सिंह ने पुसंवन संस्कार, नामकरण संस्कार, विद्या आरंभ संस्कार कराया. श्री सिंह के आचार्यत्व में संध्या समय भव्य दीप यज्ञ कराया गया. 51 सौ दीप जला कर भक्तों ने अच्छाई ग्रहण करने और बुराई छोड़ने का संकल्प लिया.
गुरुदेव की जय, माता की जय, जो पाप ताप को हरता है वह युग परिवर्तन करता है..’के बोल से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा. ‘गायत्री शक्ति नारी है, परिवार की शक्ति नारी है. व्यक्ति की शक्ति नारी है, सूर्य का ध्यान करो अपनी प्रतिभा प्रखर करो, छोटे-मोटे काम करो भीख मांगना बंद करो..’ जैसे स्लोगन से मानवीय संदेश दिये गये. शांति पाठ के साथ दीप यज्ञ का समापन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रामस्वरूप प्रजापति, बादल चंद्र मंडल, भुवनेश्वर शास्त्री, स्वाति वर्मा, अदिति, कृतिका ठाकुर, वीरेंद्र साव, नरेंद्र भट्ट आदि सक्रिय रहे.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel