आसान नहीं भाजपा का सदस्यता लक्ष्य

धनबाद: भाजपा के लिए धनबाद जिले में दस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य आसान नहीं होगा. जिस गति से यहां पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है, उसे देखते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी कड़ी मेहनत करनी होगी. विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है. इसके […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 15, 2015 9:35 AM
धनबाद: भाजपा के लिए धनबाद जिले में दस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य आसान नहीं होगा. जिस गति से यहां पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है, उसे देखते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी कड़ी मेहनत करनी होगी. विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है.

इसके लिए झारखंड में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि धनबाद जिले में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है. लक्ष्य हासिल करने के लिए पार्टी नेतृत्व ने सभी बड़े नेताओं को बूथ स्तर पर प्रवास कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने को कहा है.

हर बूथ पर दो से तीन सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य है. सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि झारखंड में एक करोड़ से अधिक मोबाइल उपभोक्ता हैं. इनमें से कम से कम आधे यानी पचास लाख लोगों को जरूर पार्टी का सदस्य बनाया जाये. बुधवार को रांची में भाजपा के प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में सदस्यता को ले कर हुई बैठक में सभी विधायकों को 50-50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया. धनबाद जिले में भाजपा के चार विधायक हैं. इस तरह से चार विधायक ही अगर लक्ष्य को पूरा कर पाते हैं तो दो लाख से अधिक सदस्य बन जायेंगे. इसके अलावा धनबाद के सांसद पीएन सिंह भी भाजपा के धाकड़ नेता हैं. जिला परिषद की अध्यक्ष माया देवी भी भाजपा से जुड़ी हुई हैं. इन सबके बावजूद अगर धनबाद जिला में भाजपा 10 लाख सदस्य बना लेती है तो यह एक रिकॉर्ड ही होगा.

Next Article

Exit mobile version