अवैध तरीके से होर्डिंग्स लगाया तो रोज 50 हजार रुपये जुर्माना

हटाये जायेंगे अवैध होर्डिंग्स : नगर आयुक्त धनबाद : अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ नगर निगम का अभियान गुरुवार को भी जारी रहा. सिटी सेंटर, डीआरएम चौक, सदर थाना के पास से अवैध होर्डिंग्स हटाये गये. नगर आयुक्त छवि रंजन ने कहा कि दो दिनों में दस अवैध होर्डिंग्स हटाये गये हैं. 90 होर्डिंग्स और अवैध […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 20, 2016 6:34 AM

हटाये जायेंगे अवैध होर्डिंग्स : नगर आयुक्त

धनबाद : अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ नगर निगम का अभियान गुरुवार को भी जारी रहा. सिटी सेंटर, डीआरएम चौक, सदर थाना के पास से अवैध होर्डिंग्स हटाये गये. नगर आयुक्त छवि रंजन ने कहा कि दो दिनों में दस अवैध होर्डिंग्स हटाये गये हैं. 90 होर्डिंग्स और अवैध है, उन्हें भी हटाया जायेगा.
पब्लिक सेक्टर में 60 व प्राइवेट सेक्टर में 40 अवैध होर्डिंग्स हैं. सात होर्डिंग्स कंपनियां स्कोप, सेलवेल, ब्राइट, सनराइज, स्वास्तिक, बॉब व प्राइम साइट ने निगम में रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन अब तक वर्क आर्डर जारी नहीं किया गया है. हर होर्डिंग्स का निबंधन होगा. वर्क आर्डर जारी होने के बाद जो भी कंपनियां गलत तरीके से होर्डिंग्स लगाती है, उसके खिलाफ एक दिन में पचास हजार रुपये की दर से जुर्माना वसूला जायेगा.

Next Article

Exit mobile version