20.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लेटेस्ट वीडियो

हड़ताली कर्मियों के समर्थन में यूनियनें

Advertisement

धनबाद: झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) की चल रही हड़ताल के आठवें दिन मंगलवार को कर्मचारियों ने जुलूस निकाला एवं बाद में रणधीर वर्मा चौक पर सभा की. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ और झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन ने हड़ताली कर्मियों को समर्थन देने का ऐलान किया. संचालन विनोद कुमार सिन्हा ने […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

Advertisement
धनबाद: झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) की चल रही हड़ताल के आठवें दिन मंगलवार को कर्मचारियों ने जुलूस निकाला एवं बाद में रणधीर वर्मा चौक पर सभा की. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ और झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन ने हड़ताली कर्मियों को समर्थन देने का ऐलान किया. संचालन विनोद कुमार सिन्हा ने किया.
अपने संबोधन में बिजली कामगार यूनियन के महामंत्री राम कृष्णा सिंह ने हड़ताली कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार अगर आपकी मांग यथाशीघ्र नहीं मानती है तो बिजली कामगार यूनियन भी आपके साथ हड़ताल पर जाने को बाध्य होगी. अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद सिंह ने कहा कि अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की मांगें नहीं मानी गयी तो महासंघ में शामिल 32 संगठन भी हड़ताल में जाने के लिए बाध्य होंगे.

सभा को स्वास्थ्य विभाग के गोपाल चंद्र पाल, मनोरंजन सिंह, सत्येंद्र सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अरविंद सिंह, अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के राज कुमार सिंह, जंगली कुमार दास, रमेश तिवारी, ओम प्रकाश सिंह, सुखवीर राम, शांतनू सरकार, मो असगर, अमित कुमार, आलोक झा, अनिता मजूमदार, ममता, अनुपम कुमारी, निशा कुमारी, कनक यादव, फातिमा खातून, प्रकाश चंद्र, पुना चौधरी, रामाशंकर यादव, प्रकाश कुमार, मो मतीन अंसारी, अरुण सिन्हा, रूबी सहाय, नकुल महतो, चंद्रशेखर रेडडी, मो तनवीर सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया. जुलूस समाहरणालय से निकला और अनुमंडल कार्यालय, रणधीर वर्मा चौक होते हुए मिश्रित भवन पहुंचा फिर वहां से लौटकर रणधीर वर्मा चौक आया. जुलूस में शामिल कर्मचारी नारा भी लगा रहे थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement

अन्य खबरें

Advertisement
Advertisement
ऐप पर पढें