पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को दी गयी श्रद्धांजलि

झरिया : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 26वीं पुण्यतिथि पर रविवार को याद किया गया. नगर कांग्रेस ने झरिया में उनकी तसवीर पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, मुख्तार खान, मदन खन्ना, भोला सिंह, शिवशंभु प्रसाद, मनोहर रजवार, प्रकाश शर्मा, सुनील दुबे, महेश शर्मा, अर्जुन […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 22, 2017 6:04 AM

झरिया : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 26वीं पुण्यतिथि पर रविवार को याद किया गया. नगर कांग्रेस ने झरिया में उनकी तसवीर पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, मुख्तार खान, मदन खन्ना, भोला सिंह, शिवशंभु प्रसाद, मनोहर रजवार, प्रकाश शर्मा, सुनील दुबे, महेश शर्मा, अर्जुन विशवकर्मा, निसार, गीता सिंह, शबीना खातून, बिरजू शर्मा, भोला हरि, अशोक मालाकार, दिनेश कांस्यकार, महेश, खालिद हुसैन, बबलू अकेला, अशोक रवानी, अशोक वर्णवाल, कमल शर्मा, एहसान खान, मुकेश राणा आदि मौजूद थे.

निरसा/चिरकुंडा. निरसा, मुगमा व चिरकुंडा नगर कांग्रेस कार्यालय तालडंगा में नगर कमेटी ने शहादत दिवस मनाया. अध्यक्षता निरसा में प्रखंड अध्यक्ष बबलू दास व चिरकुंडा में नगर कमेटी अध्यक्ष गेरुल हसन ने की. चिरकुंडा में झारखंड प्रदेश इंटक के महामंत्री सुरेश चंद्र झा, नागेंद्र सिंह, मो अमीरुल्लाह, राजेंद्र सिंह, अब्दुल वाहिद अंसारी, शंकर गुप्ता, अन्नपूर्णा देवी, निशिकांत मिश्रा, मंतोष यादव, नजमुल होदा, अशोक कुमार शर्मा, साहेब साव, मो सलीम, जावेद हसन, हरदेव मंडल, निरसा में डीएन प्रसाद यादव, माला दास, जगदीश रवानी, अर्जुन भुईयां, मुगमा में शशि भूषण तिवारी, अमरदीप शर्मा, सलाउद्दीन अंसारी, आनंद महतो, परवेज अहमद व अन्य उपस्थित थे.

सिंदरी. गाँधी सेवा सदन में नगर कांग्रेस के अध्यक्ष रमेश जिंदल, ओमप्रकाश सिंह, विदेशी सिंह, सुबोध पांडेय, अशोक वर्मा, रियाजुद्दीन अंसारी, शैलेश पंडित आदि मौजूद थे.

बाघमारा. बाघमारा बाजार में रविवार को राजीव गांधी की पुण्यतिथि प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष लगनदेव यादव की अध्यक्षता में मनायी गयी. तसवीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर धनेश्वर ठाकुर, भोला रजवार, डॉ अंबिका प्रसाद सिंह, मिश्री लाल, सुरेंद्र यादव, इन्दल कुमार, नसीम खान, नूर मोहम्मद, अहमद खान, सहीक हवारी आदि मौजूद थे.

कतरास. पूर्व विधायक ओपी लाल के आवासीय कार्यालय में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. श्री लाल ने स्व गांधी की तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. कहा कि 21 वीं सदी का सपना सबसे पहले स्व गांधी ने ही दिखाया था. मौके पर शकील अहमद, रणधीर ठाकुर, सुरेश कुमार सिन्हा, माधव प्रसाद सिंह, रवि चौबे, रामबचन पासवान, शौकत खान, जगेश्वर ठाकुर, अरशद इकबालउद्दीन, मुजफ्फर नसीम, मुन्नी यादव, अशोक सिंह, रामचंद्र पासवान, पुष्पा धोबी, विनोद नापित, मो नईम, भोला राम, सुरेश दसौंधी, सुरेंद्र कुमार आदि थे.

बरवापूर्व. कालाडाबर मोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तसवीर पर माल्यार्पण किया. वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं की दिल का धड़कन थे. कार्यकर्ताओं ने उनके बताये गये मार्ग पर चलकर युवाओं के बीच ऊर्जा संचार करने का संकल्प लिया. मौके पर मुखिया नेपाल चंद्र मांझी, प्रखंड उपाध्याय इब्राहिम अंसारी, गोपाल महतो, अजय हाड़ी, कृष्णा कुंभकार, निताई मंडल, इकबाल अंसारी, कालीदास हांसदा, कुद्दुस अंसारी, अंजना देवी, सोहराब अंसारी, नौशाद अंसारी, समीना खातून, तनवीर आलम, नसीम अंसारी, मोसिम आदि उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version