भाजपा प्रत्याशी की पत्नी ने झरिया में मांगा वोट
भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने घनुडीह दुर्गा मंदिर, झरिया सब्जी मंडी, सिंदुरिया पट्टी, हेटलीबांध में जनसंपर्क चला कर लोगों से अपने पति के लिए वोट मांगा.
झरिया.
भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने घनुडीह दुर्गा मंदिर, झरिया सब्जी मंडी, सिंदुरिया पट्टी, हेटलीबांध में जनसंपर्क चला कर लोगों से अपने पति के लिए वोट मांगा. केसरवानी समाज के साथ बैठक कर सावित्री देवी व भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने चुनाव में समर्थन मांगा. टोटो चालक संघ ने सावित्री देवी का भव्य स्वागत किया. फुलारीबाग में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सावित्री देवी ने किया. मौके पर राजकुमार अग्रवाल, अरुण साव, योगेंद्र यादव, शैलेश सिंह चंद्रवंशी, विष्णु त्रिपाठी, उमेश यादव, दिलीप भारती, श्रीराम यादव, अमित साव, स्वरूप भट्टाचार्य, मनोज साव, ध्रुव हाड़ी, देवी साव, लीला बाउरी, शिवराज साव आदि थे. लोदना. लोदना मां रक्षा काली मंदिर में सावित्री देवी ने पूजा अर्चना कर मत्था टेका.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है