Dhanbad News : 2023 के मुकाबले 2024 में धनबाद व गिरिडीह में घटी वाहनों की बिक्री
बोकारो में वाहनों की बिक्री में 6.39 % का इजाफा, धनबाद में 2.96 % व गिरिडीह में 0.90 % कम हुई वाहनों की बिक्री, 2023 में ज्यादा हुई थी बाइक की बिक्री
धनबाद व गिरिडीह में 2023 के मुकाबले 2024 में वाहनों की बिक्री कम हुई है. वहीं बोकारो में वाहनों की बिक्री बढ़ी है. 2023 में धनबाद में 54948 व गिरिडीह में 33606 गाड़ियों की बिक्री हुई थी. वहीं 2024 धनबाद में 2.96 प्रतिशत कम 53,324 व गिरिडीह में 0.90 प्रतिशत कम 33303 वाहनों की बिक्री हुई है. वहीं बोकारो की बात करें, तो बोकारो में 2023 के मुकाबले 2024 में वाहनों की बिक्री में 6.39 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 2023 में बोकारो में कुल 30721 व 2024 में 32684 वाहन बिके. तीनों जिले में 2024 में नवंबर माह में सबसे अधिक वाहन बिके. नवंबर में धनबाद में 7082, बोकारो में 4937 व गिरिडीह में 5161 वाहनों की बिक्री हुई. धनबाद में सबसे कम अगस्त में 3537, बोकारो में सितंबर में 1745 व गिरिडीह में जनवरी माह में 1302 वाहनों की बिक्री हुई.
2023 में ज्यादा हुई थी बाइक की बिक्री :
धनबाद, बोकारो व गिरिडीह तीनों जिलों को मिलाकर कुल 95,965 बाइक, 12284 कार की बिक्री हुई. इसमें धनबाद में 38659 बाइक व 8093 कार, बोकारो में 26699 बाइक व 3537 कार और गिरिडीह में 30607 बाइक व 654 कार की बिक्री हुई है. वहीं 2023 में बाइक की संख्या 2024 के मुकाबले ज्यादा थी. 2023 में तीनों जिलों में कुल 96,728 बाइक व 12255 कार की बिक्री हुई थी. इसमें धनबाद में 40337 बाइक व 8198 कार, बोकारो में 25503 बाइक और 3377 कार और गिरिडीह में 30888 बाइक व 680 कार बिके थे.किस माह में बिके कितने वाहन
2024 धनबाद गिरिडीह बोकारोजनवरी 3851 1302 2258फरवरी 4458 2531 2594मार्च 3981 2922 2943अप्रैल 4954 4120 2979
मई 3945 2957 2469जून 4221 2772 2778जुलाई 4306 3229 2647अगस्त 3554 1979 2170
सितंबर 3634 1427 1745अक्टूबर 5780 2883 3090नवंबर 7082 5161 4937दिसंबर 3558 2020 2074
कुल 53324 33303 32684डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है