/’/सैंकड़ों झामुमो कार्यकर्ता कल जायेंगे रांची

प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड मुक्ति मोरचा की बैठक मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष मो सिराजुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मो अंसारी ने बताया कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ विधानसभा का घेराव करने के लिए 19 मार्च को 500 कार्यकर्ता झंडा व बैनर पोस्टर के साथ रांची जायेंगे और अगले दिन वहां विरोध […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 17, 2015 10:04 PM

प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड मुक्ति मोरचा की बैठक मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष मो सिराजुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मो अंसारी ने बताया कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ विधानसभा का घेराव करने के लिए 19 मार्च को 500 कार्यकर्ता झंडा व बैनर पोस्टर के साथ रांची जायेंगे और अगले दिन वहां विरोध प्रदर्शन करेंगे. मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, प्रमोद मंडल, पंचायत अध्यक्ष विजय मल्लाह, प्रेम हांसदा, रामचंद्र मंडल, कलाम अंसारी, विलियम मुर्मू आदि मौजूद थे. इधर जामा प्रखंड इकाई की बैठक अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन की अध्यक्षता में हुई. मौके पर सुरेंद्र यादव, उदयकांत, सुरेश मुर्मू, रविशल मुर्मू, महेंद्र मांझी, मुकेश राउत, राजकिशोर मुर्मू, जोशीलाल हेंब्रम आदि मौजूद थे. वहीं शिकारीपाड़ा में प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेंब्रम की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर प्रमुख हुदु मरांडी, कलीम अंसारी, प्रभुनाथ हांसदा, अनिल मरांडी, जयमूल होदा, मनोज मुर्मू, मुस्तफा मियां, बुद्धिनाथ सोरेन आदि मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version