हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात बाइक चालक पर दर्ज किया गया मामला

हंसडीहा थाना क्षेत्र के जालवे निवासी दासो किस्कू और उनकी पत्नी सोनामुनि मुर्मू घायल हो गये

By Prabhat Khabar Print | June 22, 2024 8:36 PM

हंसडीहा. हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर डेयरी इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप 5 मई को अज्ञात बाइक सवार ने सामने जा रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी. इस घटना में हंसडीहा थाना क्षेत्र के जालवे निवासी दासो किस्कू और उनकी पत्नी सोनामुनि मुर्मू घायल हो गये थे. घायल दंपती को पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया था. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सोनामुनि मुर्मू की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा मेडिकल कॉलेज दुमका रेफर कर दिया. वहां भी सोनामुनि मुर्मू की नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान 21 मई को सोनामुनि मुर्मू ने दम तोड़ दिया था. इसके बाद रांची पुलिस द्वारा मृतका के पुत्र अनिल किस्कू से फर्द बयान लिया गया. शुक्रवार को रांची से फर्द बयान आने के बाद हंसडीहा पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कांड संख्या 55/24 धारा 279/304A भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version