12.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

शासन में बैजनाथ मिश्रा जन्म शताब्दी समारोह चार को, आयेंगी राज्यपाल

जन्म शताब्दी पालन कमेटी ने आयोजन को लेकर की बैठक झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की साकरा पंचायत के शासन गांव में चार जनवरी को इसी गांव के साहित्यकार स्व वैजनाथ मिश्रा का जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया जायेगा. समारोह की मुख्य अतिथि झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी […]

जन्म शताब्दी पालन कमेटी ने आयोजन को लेकर की बैठक

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की साकरा पंचायत के शासन गांव में चार जनवरी को इसी गांव के साहित्यकार स्व वैजनाथ मिश्रा का जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया जायेगा. समारोह की मुख्य अतिथि झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू होंगी. आयोजन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को जन्म शताब्दी पालन कमेटी की बैठक शिव मंदिर परिसर में शक्तिपद मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. मौके पर कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा करते हुए उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि इस समारोह को भव्य बनाया जायेगा. स्व वैजनाथ मिश्रा के पुत्र आशुतोष मिश्रा ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड की राज्यपाल,
जबकि विशिष्ठ अतिथि ओड़िशा विधानसभा के उप सभापति सानंद मिश्रा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक लक्ष्मण टुडू, विधायक कुणाल षाड़ंगी उपस्थित होंगे. बैठक में अनंत लाल नाइक, सोमनाथ दंडपाट, पार्थ सारथी प्रहराज, अनिल प्रधान, मुन्ना होता, सुजीत उपाध्याय, शशांक पातर, धन मिश्रा, गोपेश मिश्रा, शक्तिपद दास, एकादशी खिलाड़ी, गणेश नाइक, संजय प्रहराज समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel