प्राथमिकी के विरोध में ग्रामीण
धिरिघुटू. तीन जवानों का घर तोड़ने व जलाने का मामला... गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के मुढ़ाकांटी गांव के धिरिघुटू टोला में 10 जून की रात तीन जवानों के घर तोड़ने और जलाने के मामले में 11 लोगों पर दर्ज प्राथमिकी को लेकर मंगलवार को धिरिघुटू में इमली वृक्ष के नीचे ग्रामीणों […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
June 15, 2016 3:11 AM
धिरिघुटू. तीन जवानों का घर तोड़ने व जलाने का मामला
...
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के मुढ़ाकांटी गांव के धिरिघुटू टोला में 10 जून की रात तीन जवानों के घर तोड़ने और जलाने के मामले में 11 लोगों पर दर्ज प्राथमिकी को लेकर मंगलवार को धिरिघुटू में इमली वृक्ष के नीचे ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें कहा गया कि मामले में धिरिघुटू के दो तथा पंडारशोली के नौ कुल 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
बैठक में इस मसले पर विस्तृत चर्चा की गयी. लेकिनकोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका. बैठक में पंचायत की मुखिया फुलमनी मुर्मू, पंचायत समिति के सदस्य महेंद्र नाथ मुर्मू, ग्राम प्रधान बिक्रम हांसदा, सुरेश हेंब्रम, नारायण टुडू समेत अनेक ग्रामीण
उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 12:26 AM
January 16, 2026 12:25 AM
January 16, 2026 12:23 AM
January 16, 2026 12:22 AM
January 16, 2026 12:21 AM
January 16, 2026 12:20 AM
January 16, 2026 12:19 AM
January 16, 2026 12:14 AM
January 16, 2026 12:10 AM
January 16, 2026 12:09 AM
