वार्ड सदस्य के फरजी हस्ताक्षर पर ग्रामसभा करने का आरोप
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की राजलाबांध पंचायत की महिलाओं ने बुधवार को गांव के विश्वनाथ सिंह और लाल चंद्र मुंडा पर ग्राम प्रधान श्याम चरण मुंडा की अनुपस्थिति में व वार्ड सदस्य पुष्षा मुंडा के जाली हस्ताक्षर से ग्रामसभा करने का आरोप लगाया. आरोप है कि फर्जी ग्राम सभा में 60 गरीब लोगों का खाद्य सुरक्षा […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की राजलाबांध पंचायत की महिलाओं ने बुधवार को गांव के विश्वनाथ सिंह और लाल चंद्र मुंडा पर ग्राम प्रधान श्याम चरण मुंडा की अनुपस्थिति में व वार्ड सदस्य पुष्षा मुंडा के जाली हस्ताक्षर से ग्रामसभा करने का आरोप लगाया. आरोप है कि फर्जी ग्राम सभा में 60 गरीब लोगों का खाद्य सुरक्षा सूची से काट दी. महिलाओं ने इसकी शिकायत विधायक कुणाल षाड़ंगी से की. विधायक पहुंचे और महिलाओं से बातचीत की.
महिलाओं ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने इंदिरा आवास, राशन कार्ड, पेंशन के लिए कई बार राशि वसूली गयी. विगत 18 जुलाई को राशन कार्ड में नाम जोड़ने एवं राशन उपलब्ध के लिए ग्रामीण बीडीओ से मिले थे. महिलाओं ने कहा कि उक्त दो लोगों ने फरजी फर्जी ग्राम सभा की गयी. यहां के अधिकांश लोग गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करते हैं.