27 C
Ranchi

BREAKING NEWS

लेटेस्ट वीडियो

अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से टिकट, झारखंड के पूर्व सीएम ने बीजेपी को कहा- आभार

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को भाजपा ने पोटका से अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके लिए अर्जुन मुंडा ने पार्टी का आभार व्यक्त किया.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Jharkhand Chunav 2024|BJP Candidate List|भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 68 में से 66 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा शनिवार को कर दी. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और नरेंद्र मोदी कैबिनेट में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री रहे अर्जुन मुंडा की पत्नी को पोटका विधानसभा सीट से टिकट मिला है.

विधायक मेनका सरदार की जगह मीरा मुंडा को मिला टिकट

पोटका विधानसभा सीट पर 3 बार की विधायक रही मेनका सरदार की जगह इस बार अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के रण में उतारा है. इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है.

रोटी, बेटी और माटी को बचाने के लिए संघर्ष कर रही जनता

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि भाजपा इस बार रोटी, बेटी और माटी पर वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी के हमले से प्रदेश की जनता को निजात दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है. इस सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त जनता इस बार के चुनाव में इंडी गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्पित है.

डॉ मीरा मुंडा का परिचय

डॉ मीरा मुंडा झारखंड के बड़े नेता और प्रदेश के 3 बार मुख्यमंत्री, एक बार केंद्र में मंत्री रहे अर्जुन मुंडा की पत्नी हैं. उन्होंने कोल्हान विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि ली है. मीरा मुंडा 30 वर्ष से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं. सामाजिक कार्यों के साथ-साथ वह राजनीतिक कार्यों में भी सक्रिय हैं. 1999 से भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं.

Also Read : BJP के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही फूटा बड़ा बम, मेनका सरदार ने दिया इस्तीफा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel