महिला उत्पीडन को लेकर कानूनी जागरूकता शिविर

तसवीर मेल से भेजा जा रहा है़ सरिया : विधिक सहायता केंद्र सरिया पूर्वी द्वारा गुरुवार को जीडी पब्लिक स्कूल में कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया़ महिलाओं की सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण पर लोगों ने अपने विचार प्रकट किये़ बतौर अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मण राम ने कहा कि अब देश में महिलाएं असुरक्षित है़ महिला […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 30, 2014 11:04 PM

तसवीर मेल से भेजा जा रहा है़ सरिया : विधिक सहायता केंद्र सरिया पूर्वी द्वारा गुरुवार को जीडी पब्लिक स्कूल में कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया़ महिलाओं की सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण पर लोगों ने अपने विचार प्रकट किये़ बतौर अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मण राम ने कहा कि अब देश में महिलाएं असुरक्षित है़ महिला हिंसा, यौन शोषण, दहेज प्रताड़ना जैसी घटनाएं बढ़ रही है़ इस पर रोक लगाने के लिए समाज को आगे आना होगा़ महिला शक्ति प्रमुख किरण वर्मा ने महिला सशक्तिकरण व आपसी एकता बनाये रखने की अपील महिलाओं से की़ कहा कि महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी आवश्यक है़ मौखिक उत्पीड़न, भावनात्मक, आर्थिक, लैंगिक शोषण समेत किसी भी प्रकार के अत्याचार होने पर कानूनी सलाह एवं विशेषज्ञ की मदद आवश्यक रूप से लेने को कहा गया़ कार्यक्रम का संचालन लखन पांडेय ने किया़ मौके पर अधिवक्ता महेंद्र प्रसाद कुशवाहा, पीएलबी कृष्णा प्रसाद, बलदेव प्रसाद, दुलार मंडल, श्री राम मंडल, युगल किशोर कुशवाहा, नंद किशोर पांडेय, जितेंद्र प्रसाद, मधुलिका घटक, शंकर प्रसाद समेत कई संख्या में लोग उपस्थित थे़