खलिहान में लगी आग, हजारों की क्षति
बेंगाबाद. बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत केंदुआटांड़ निवासी संतोष मुर्मू के खलिहान में गुरुवार की रात को आग लग गयी. अगलगी से खलिहान में रखे हजारों रुपये का धान जल कर राख हो गया. भुक्तभोगी संतोष मुर्मू ने बताया कि किसी ने रात में उसके खलिहान में आग लगा दी. हो-हल्ला करने पर ग्रामीण वहां पहुंचे और […]
बेंगाबाद. बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत केंदुआटांड़ निवासी संतोष मुर्मू के खलिहान में गुरुवार की रात को आग लग गयी. अगलगी से खलिहान में रखे हजारों रुपये का धान जल कर राख हो गया. भुक्तभोगी संतोष मुर्मू ने बताया कि किसी ने रात में उसके खलिहान में आग लगा दी. हो-हल्ला करने पर ग्रामीण वहां पहुंचे और आग पर काबू पाया. आग बुझाने में रमेश मुर्मू, चरकू मुर्मू, उमेश मुर्मू, बड़कू बेसरा, हेमलाल मुर्मू, सुनील हांसदा ने मदद की.