महिलाओं ने सीखे सिलाई-कटाई के गुर
गिरिडीह. महिला विकास मंच के बैनर तले बुधवार को कर्णपुरा व डोमापहाड़ी में 15 दिवसीय नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुरू हुआ. शिविर का उद्घाटन मंच की सचिव सरिता सिन्हा ने किया. उन्होंने कहा कि महिला विकास मंच महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर मुहिम चला रही है. हमारा प्रयास महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में आगे […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 27, 2014 6:03 PM
गिरिडीह. महिला विकास मंच के बैनर तले बुधवार को कर्णपुरा व डोमापहाड़ी में 15 दिवसीय नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुरू हुआ. शिविर का उद्घाटन मंच की सचिव सरिता सिन्हा ने किया. उन्होंने कहा कि महिला विकास मंच महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर मुहिम चला रही है. हमारा प्रयास महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में आगे लाना है. मौके पर टीम लीडर सरफराज अहमद ने कहा कि स्वावलंबन के क्षेत्र में महिला विकास मंच ने अपनी अलग पहचान बनायी है. मंच का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर व्यवसाय से जोड़ना व आत्मनिर्भर बनाना है. मौके पर प्रशिक्षिका गुडि़या कुमारी, सपना कुमारी, कौशल्या देवी ने प्रशिक्षु महिलाओं को सिलाई-कटाई की जानकारी दी.
...
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 12:55 AM
January 14, 2026 12:51 AM
January 14, 2026 12:48 AM
January 14, 2026 12:44 AM
January 14, 2026 12:38 AM
January 14, 2026 12:30 AM
January 14, 2026 12:28 AM
January 14, 2026 12:25 AM
January 14, 2026 12:21 AM
January 14, 2026 12:17 AM
