लोक अदालत में 29 वादों का निष्पादन

गिरिडीह. शनिवार को व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. झालसा रांची के निर्देशानुसार व प्रधान जिला जज सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गीतेंद्र कुमार सिंह के मार्ग दर्शन में कुल 29 वादों का निष्पादन हुआ. 47535 रुपये की राजस्व वसूली की गयी. कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बीएन पांडेय की […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 29, 2014 10:02 PM

गिरिडीह. शनिवार को व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. झालसा रांची के निर्देशानुसार व प्रधान जिला जज सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गीतेंद्र कुमार सिंह के मार्ग दर्शन में कुल 29 वादों का निष्पादन हुआ. 47535 रुपये की राजस्व वसूली की गयी. कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बीएन पांडेय की पीठ से 7 मामलों का निष्पादन हुआ. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार पांडेय की पीठ से 18, न्यायिक दंडाधिकारी राजेश सिन्हा की पीठ से बिजली के 4 वादों का निष्पादन किया गया. जिसमें 47535 रुपये की राजस्व वसूली हुई. यह लोक अदालत प्राधिकार के सचिव प्रेमलता त्रिपाठी के दिशा निर्देश में किया गया. लोक अदालत के सफल आयोजन में नाजीर वृंदा पासवान व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सहायक प्राणेश अजीत की भूमिका सराहनीय रही.