पुन: मौका मिला तो होगा चहुंमुखी विकास : सरफराज
चित्र परिचय : 24. जनसंपर्क करते कांग्रेस प्रत्याशी सरफराज अहमदबेंगाबाद. गांडेय विस क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डा. सरफराज अहमद ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान मोतीलेदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने पुन: मौका दिया तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे. उन्होंने क्षेत्र में […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 29, 2014 10:02 PM
चित्र परिचय : 24. जनसंपर्क करते कांग्रेस प्रत्याशी सरफराज अहमदबेंगाबाद. गांडेय विस क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डा. सरफराज अहमद ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान मोतीलेदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने पुन: मौका दिया तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे. उन्होंने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास भी किये हैं. जिसे जनता देख रही है. प्रदेश प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ही गरीबों की शुभचिंतक है. राज्य व देश का विकास कांग्रेस ही कर सकती है. इससे पूर्व डा. अहमद ने ताराटांड़, तेलोनारी, ओझाडीह, गमतरिया का दौरा किया. दौरे में मो. सलीम, मो. हारूण रशीद, आलमगीर आलम, मोतीलाल शास्त्री, बच्चू तुरी, विनोद यादव आदि लोग मौजूद थे.
...
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 10:27 PM
January 14, 2026 10:24 PM
January 14, 2026 10:06 PM
January 14, 2026 10:02 PM
January 14, 2026 9:56 PM
January 14, 2026 9:54 PM
January 14, 2026 9:51 PM
January 14, 2026 9:48 PM
January 14, 2026 9:44 PM
January 14, 2026 9:42 PM
