राज्य को सर्वाधिक भाजपा ने लूटा : दीपंकर
परसन. भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि प्रदेश को सर्वाधिक भाजपा ने लूटा है. प्रधानमंत्री ने सौ दिन में काला धन वापस लाने की बात की थी, लेकिन वे अपने वायदे से मुकर गये. श्री भट्टाचार्य कोदंबरी चौक पर शुक्रवार को सभा को संबोधित कर रहे थे. कहा : ऐसे नेताओं […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
December 5, 2014 8:02 PM
परसन. भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि प्रदेश को सर्वाधिक भाजपा ने लूटा है. प्रधानमंत्री ने सौ दिन में काला धन वापस लाने की बात की थी, लेकिन वे अपने वायदे से मुकर गये. श्री भट्टाचार्य कोदंबरी चौक पर शुक्रवार को सभा को संबोधित कर रहे थे. कहा : ऐसे नेताओं से जनता को सावधान रहने की जरूरत है. झारखंड में खनिज पदार्थ तो है, फिर भी यहां के लोग मुंबई, गुजरात व कोलकाता जाकर पेट पालते हैं. उन्होंने जमुआ विस के माले प्रत्याशी अशोक पासवान को समर्थन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि माले विधायक विनोद सिंह जनता के उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. उन्होंने हमेशा ईमानदारी की मिसाल पेश की है. सभा को उसमान अंसारी, अभिमन्यु राम, कैलाश यादव, शंकर दास, बंटी, पवन राम, अशोक पासवान आदि ने भी संबोधित किया.
...
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 12:03 AM
January 17, 2026 12:01 AM
January 16, 2026 11:59 PM
January 16, 2026 11:58 PM
January 16, 2026 11:55 PM
January 16, 2026 11:53 PM
January 16, 2026 11:50 PM
January 16, 2026 11:46 PM
January 16, 2026 11:43 PM
January 16, 2026 11:41 PM
