भाजपा में जायेंगे झाविमो के पूर्व जिलाध्यक्ष
गिरिडीह. झाविमो के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो प्रवीण कुमार चौधरी शनिवार को गांडेय विस क्षेत्र के भलपहरी में वरिष्ठ नेताओं के समक्ष भाजपा में शामिल होंगे. इनके अलावे गांडेय प्रमुख अंजू देवी समेत कई पंसस व झाविमो के भी कई नेता भाजपा का दामन थामेंगे. यह जानकारी स्वयं श्री चौधरी ने दूरभाष पर दी. उन्होंने बताया […]
गिरिडीह. झाविमो के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो प्रवीण कुमार चौधरी शनिवार को गांडेय विस क्षेत्र के भलपहरी में वरिष्ठ नेताओं के समक्ष भाजपा में शामिल होंगे. इनके अलावे गांडेय प्रमुख अंजू देवी समेत कई पंसस व झाविमो के भी कई नेता भाजपा का दामन थामेंगे. यह जानकारी स्वयं श्री चौधरी ने दूरभाष पर दी. उन्होंने बताया कि भलपहरी में भाजपा की चुनावी सभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डा रवींद्र कुमार राय एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के समक्ष वे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे.