व्यवहार न्यायालय परिसर में विदाई समारोह

चित्र परिचय: 4- मंचासीन प्रधान जिला जज व अन्य गिरिडीह. रविवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में अवकाश ग्रहण करने पर सिद्धेश्वर प्रसाद को भावभीनी विदाई दी गयी. बतौर मुख्य अतिथि प्रधान जिला जज गीतेंद्र कुमार सिंह ने सिद्धेश्वर प्रसाद के कार्यकाल की सराहना की. कर्मचारी नेता अशोक […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 7, 2014 8:02 PM

चित्र परिचय: 4- मंचासीन प्रधान जिला जज व अन्य गिरिडीह. रविवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में अवकाश ग्रहण करने पर सिद्धेश्वर प्रसाद को भावभीनी विदाई दी गयी. बतौर मुख्य अतिथि प्रधान जिला जज गीतेंद्र कुमार सिंह ने सिद्धेश्वर प्रसाद के कार्यकाल की सराहना की. कर्मचारी नेता अशोक सिंह ने कहा कि 33 वर्ष की सेवा के बाद श्री प्रसाद अवकाश ने ग्रहण किया है और अब वे अपने को स्वच्छंद महसूस करेंगे. वह 20 वर्षों तक व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रहे. इनकी जितनी भी सराहना की जाये कम होगी. कार्यक्रम में कई जिला जज, न्यायिक दंडाधिकारी समेत कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव आजम खान सुरी, नाजिर बिंदा पासवान, वकील दास, संयुक्त सचिव घनश्याम सिंह, कार्यालय सचिव रूपेश साह, जीवन पाठक, वीरेंद्र प्रसाद, विपिन सिंह, कपिलदेव चौबे, भुवनेश्वर महतो, रईश सिंह, अभिनंदन राय, दिलीप राम आदि मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version