लक्ष्मीपुर में ग्राम सभा आयोजित
मधुबन. पीरटांड़ प्रखंड के मंडरो पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर में शुक्रवार को बीआरजीएफ योजना के चयन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता मुखिया दीनदयाल सेन ने की. बैठक में उपस्थित लोगों ने कई समस्याओं को उठाया. मुखिया ने बताया कि डीसी के निर्देशानुसार बीआरजीएफ की योजना के चयन के लिए आम सभा […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 9, 2015 7:03 PM
मधुबन. पीरटांड़ प्रखंड के मंडरो पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर में शुक्रवार को बीआरजीएफ योजना के चयन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता मुखिया दीनदयाल सेन ने की. बैठक में उपस्थित लोगों ने कई समस्याओं को उठाया. मुखिया ने बताया कि डीसी के निर्देशानुसार बीआरजीएफ की योजना के चयन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि गरीबों के बीच 80 कंबल का वितरण किया जा चुका है. 109 लोगों को वृद्धा व विधवा पेंशन के लिए चयनित किया गया है. उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में उपयुक्त योजनाओं का चयन कर लिया गया है. मौके पर उप मुखिया मीरू लाल मुर्मू, वार्ड सदस्य दामोदरी देवी, वहामुनि देवी, तारिणी मंडल, पार्वती देवी, पंचायत सेवक भुवनेश्वर साव, जनसेवक नीलकंठ चौधरी भी मौजूद थे.
...
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 10:27 PM
January 14, 2026 10:24 PM
January 14, 2026 10:06 PM
January 14, 2026 10:02 PM
January 14, 2026 9:56 PM
January 14, 2026 9:54 PM
January 14, 2026 9:51 PM
January 14, 2026 9:48 PM
January 14, 2026 9:44 PM
January 14, 2026 9:42 PM
