छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित

देवरी. देवरी प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मंगू किस्कू के नेतृत्व में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान उमवि बरजो कोलडीह के पांच, उमवि हरियाडीह के 11, उमवि घुठिया के पांच, मवि घोरंजी के छह, मवि चतरो के आठ छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की गयी. मौके पर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 7, 2015 9:03 PM

देवरी. देवरी प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मंगू किस्कू के नेतृत्व में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान उमवि बरजो कोलडीह के पांच, उमवि हरियाडीह के 11, उमवि घुठिया के पांच, मवि घोरंजी के छह, मवि चतरो के आठ छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की गयी. मौके पर पंसस निवारण चंद्र राय, जनसेवक कृष्णदेव पंडित, शिक्षिका कनकलता कुमारी, शिक्षक बाली पासवान, देवकी राय आदि मौजूद थे.