BREAKING NEWS
जैन तीर्थ यात्री की मौत
मधुबन : जैन तीर्थस्थल मधुबन के पारसनाथ पर्वत पर शुक्रवार की दोपहर को एक महिला तीर्थ यात्री की मौत हृदय गति रुकने से हो गयी. मृतका उत्तर प्रदेश के बुंदेल शहर के रहनेवाले अशोक जैन की पत्नी संतोष कुमारी जैन(66) है. बताया जाता है कि संतोष अपने पति के साथ मोक्ष सप्तमी को लेकर मधुबन […]
मधुबन : जैन तीर्थस्थल मधुबन के पारसनाथ पर्वत पर शुक्रवार की दोपहर को एक महिला तीर्थ यात्री की मौत हृदय गति रुकने से हो गयी. मृतका उत्तर प्रदेश के बुंदेल शहर के रहनेवाले अशोक जैन की पत्नी संतोष कुमारी जैन(66) है.
बताया जाता है कि संतोष अपने पति के साथ मोक्ष सप्तमी को लेकर मधुबन आयी थी. शुक्रवार को वह पहाड़ पर गयी थी. पहाड़ पर स्थित चंद प्रभु टोंक के पास उनका निधन हो गया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement