खाद्य सुरक्षा कार्ड सरेंडर करने का समय समाप्त

गिरिडीह : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का कार्ड सरेंडर करने की समय सीमा खत्म हो गयी है. अब अर्हता पूरी नहीं करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. यह जानकारी डीएसओ रामचंद्र पासवान ने दी. कहा कि पूर्व में सक्षम लोगों को निर्देश दिया गया था कि जिनके पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का कार्ड है, […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 17, 2016 8:42 AM
गिरिडीह : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का कार्ड सरेंडर करने की समय सीमा खत्म हो गयी है. अब अर्हता पूरी नहीं करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. यह जानकारी डीएसओ रामचंद्र पासवान ने दी.
कहा कि पूर्व में सक्षम लोगों को निर्देश दिया गया था कि जिनके पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का कार्ड है, वे 15 फरवरी तक सरेंडर कर दें. समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि काफी संख्या में अर्हता पूरी नहीं करने वाले लोग भी अपने पास खाद्य सुरक्षा का कार्ड रखे हुए हैं. कहा कि अब पंचायत स्तर पर प्रशासन वैसे लोगों की सूची तैयार कर रहा है. तैयार सूची के बाद शीघ्र ही उनके खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की जायेगी.

Next Article

Exit mobile version