कल्पना सोरेन की तिसरी में चुनावी जनसभा 14 को

कोडरमा संसदीय क्षेत्र में चल रही है बदलाव की लहर : राजकुमार

By Prabhat Khabar News Desk | May 11, 2024 12:31 AM
an image

गावां.

कोडरमा संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह के पक्ष में 14 मई को इंडिया गठबंधन की चुनावी जनसभा होगी. इस जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधानसभा उपचुनाव के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन मुख्य रूप से मौजूद रहेंगी. इनके अलावा जनसभा में राज्य सभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद, कोडरमा लोस क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह सहित गठबंधन के कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. यह जानकारी भाकपा माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि इस बार कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में बदलाव की लहर चल रही है. पांच साल में कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कोई विकास का काम नहीं किया है. श्री यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विकास के नाम पर नहीं, बल्कि सिर्फ मोदी और राम मंदिर के नाम पर समर्थन मांग रहे हैं. लेकिन जनता इस बार भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है. कहा कि देश में भाजपा के पास धर्म और जात के अलावा विकास का कोई एजेंडा नहीं है. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंधीर चौधरी, माले प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव, जिप सदस्य पवन चौधरी, शिव नारायण राउत, मुकेश सिंह, शक्ति रविदास, डोमी सिंह, अमित बरनवाल, रंजीत राम व इंद्रदेव सिंह समेत कई उपस्थित थे.

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क- राजधनवार.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने शुक्रवार को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह के समर्थन में धनवार प्रखंड के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान पूरनानगर, खोरीमहुआ, चांदगर, चंद्रखो, गलवाती करगली, बरवाडीह, भलुआई, औरखार, केंदुआ में लोगों से मिलकर गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह को समर्थन देने की अपील की. बताया कि महागठबंधन को लेकर लोग उत्साहित हैं. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तिवारी, संजय सिंह, प्रकाश मंडल, नरेंद्र सिंह, परमानंद कुमार, सहदेव पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Exit mobile version