ओके::भाजपा का बूथ चलो अभियान आज से शुरू

-बैठक कर लिया सघन सदस्यता अभियान चलाने का संकल्पसंवाददाता, गोड्डा स्थानीय नंद वाटिका में सोमवार को भाजपा की बैठक हुई. जिसमें सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. बैठक में जिले भर कुल सदस्यों की प्रखंडवार समीक्षा की गयी. भाजपा के नेताओं ने 17 से 20 फरवरी तक बूथ चलो अभियान चला कर करीब दो लाख […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 17, 2015 1:03 PM

-बैठक कर लिया सघन सदस्यता अभियान चलाने का संकल्पसंवाददाता, गोड्डा स्थानीय नंद वाटिका में सोमवार को भाजपा की बैठक हुई. जिसमें सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. बैठक में जिले भर कुल सदस्यों की प्रखंडवार समीक्षा की गयी. भाजपा के नेताओं ने 17 से 20 फरवरी तक बूथ चलो अभियान चला कर करीब दो लाख लोगों को भाजपा से जोड़ने का निर्णय लिया. बताया कि अभियान के दौरान सभी बूथ प्रभारी, जिला एवं प्रखंड के पर्यवेक्षक भी साथ रहेंगे. 21 से 22 तक सभी मंच एवं मोरचा द्वारा सार्वजनिक जगहों पर स्टॉल लगा कर सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय लिया. बताया गया कि पार्टी के वरीय पदाधिकारियों को एक हजार लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है. मौके पर सदस्यता प्रभारी अमित सिंह, जिला प्रभारी हरिवंश मंडल, जिला अध्यक्ष राजीव मेहता के साथ विधायक रघुनंदन मंडल आदि उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version