कलश स्थापना के साथ मंत्रोच्चार व भक्तिमय वातावरण में मां शैलपुत्री की पूजा

शहर के अन्य मंदिरों में चंडी पाठ एवं संध्या आरती भी

By Prabhat Khabar News Desk | October 3, 2024 11:32 PM
an image

शारदीय नवरात्र को लेकर पहले दिन कलश स्थापन के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गयी. बड़ी दुर्गा मंदिर बाबूपाड़ा से लेकर शहर के सभी सात मंदिरों में शामिल गोढ़ी दुर्गा मंदिर, भतडीहा दुर्गा मंदिर, रौतारा दुर्गा मंदिर, सिनेमा हॉल चौक मंदिर, गोढ़ी दुर्गा मंदिर के अलावा कुरमन दुर्गा, रंगमटिया दुर्गा मंदिर में पंडितों द्वारा चंडी पाठ के साथ आरती किया गया. मां के पहले स्वरूप की पूजा को लेकर सुबह से ही बड़ी दुर्गा मंदिर में लोगों की भीड़ रही. इधर रौतारा मंदिर में पंडित मुन्ना ठाकुर द्वारा कलश स्थापित कर दुर्गा पाठ किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Exit mobile version