::::::: महिलाओं में जागरूक ता जरूरी

भाजपा अजजा अध्यक्ष ने विभिन्न गांवों का दौरा किया20 गुम 9 में महिलाओं से बात करती शकुंतला देवी. प्रतिनिधि, गुमलाभाजपा अजजा मोरचा की जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी उरांव ने सोमवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया. गांव के महिला मंडल की महिलाओं के साथ बैठक की. उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हुई. श्रीमती उरांव […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 20, 2014 11:03 PM

भाजपा अजजा अध्यक्ष ने विभिन्न गांवों का दौरा किया20 गुम 9 में महिलाओं से बात करती शकुंतला देवी. प्रतिनिधि, गुमलाभाजपा अजजा मोरचा की जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी उरांव ने सोमवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया. गांव के महिला मंडल की महिलाओं के साथ बैठक की. उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हुई. श्रीमती उरांव ने बताया कि भारत सरकार महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. महिलाओं को उन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो शुरू से ही महिलाओं के हित में कार्य करते आ रही है. जिला में आधा से ज्यादा आबादी महिलाओं की है. लेकिन अलग-अलग रहने के कारण कई महिलाओं को कुछ लोगों के विकृत रवैये का शिकार होना पड़ता है. जब तक हम महिलाएं अपनी मानसिकता में बदलाव नहीं लायेंगी, तब तक हम पर अत्याचार होता रहेगा. इससे निबटने और महिला वर्ग की शिक्षा, सुरक्षा व राजनीति अधिकार के लिए हम महिलाओं को गोलबंद होने की जरूरत है. मौके पर जय सरना महिला मंडल, जय मां चाला महिला मंडल, सरस्वती महिला मंडल, संतोषी महिला मंडल, आकांक्षा महिला मंडल, पूजा महिला मंडल, जागृति महिला मंडल, नया सबेरा महिला मंडल की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं.

Next Article

Exit mobile version