:4::::: अस्थिरता के कारण झारखंड का विकास नही हुआ : सोनाली

19 गुम 3 में प्रेस वार्ता को संबोधित करती प्रभारी सोनाली, विजय, गायत्री व अन्यगुमला. बिहार से झारखंड को अलग करनेवाली पार्टी भाजपा है. झारखंड अलग राज्य होने के बाद भी गंठबंधन सरकार होने की वजह से विकास नहीं हुआ. केंद्र मे भाजपा की सरकार है. झारखंड में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 19, 2014 6:02 PM

19 गुम 3 में प्रेस वार्ता को संबोधित करती प्रभारी सोनाली, विजय, गायत्री व अन्यगुमला. बिहार से झारखंड को अलग करनेवाली पार्टी भाजपा है. झारखंड अलग राज्य होने के बाद भी गंठबंधन सरकार होने की वजह से विकास नहीं हुआ. केंद्र मे भाजपा की सरकार है. झारखंड में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने से विकास होगा. यह बातें एसटी मोरचा की प्रभारी सोनाली सिंह ने प्रेस वार्ता में कही. श्रीमती सिंह ने कहा कि झारखंड आने का उद्देश्य झारखंड में पूर्ण बहुमत पर सरकार भाजपा की सरकार बनाना है. भाजपा का एजेंडा है सभी वर्गों को एक समान विकास करना है. इसलिए मोदी का नारा सबका साथ सबका विकास है. प्रभारी ने कहा कि मंै चार दिनों के दौरे पर गुमला आयी हूं. जिले के अंतर्गत पड़नेवाले आदिम जनजाति गांवों का भ्रमण करूंगी और उनको जागरूक करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करूंगी. झारखंड के आदिम जनजाति के लोग जागरूकता के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं. उसमें सबसे बड़ी कमी शिक्षा है. भाजपा ने अपने एजेंडा में आदिम जनजाति युवकों को नौकरी में सीधी नियुक्ति देने, स्टडी लोन एक प्रतिशत व मुफ्त टेक्निकल एजुकेशन देने का भी ऐलान किया है. इसलिए भाजपा ही एक मात्र पार्टी है, जिससे झारखंड का विकास होगा. मौके पर जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, एसटी मोरचा प्रदेश कार्य समिति प्रवक्ता अशोक बड़ाइक, महिला मोरचा जिलाध्यक्ष गायत्री देवी, विद्या मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version