मोदी के विकास कार्यों के सामने नहीं टिक रहा विपक्ष : जिलाध्यक्ष

भाजपा की बैठक

By Prabhat Khabar News Desk | May 5, 2024 8:47 PM

सिसई. छरदा रोड के समीप रविवार को भाजपा की बैठक हुई. मुख्य अतिथि भाजपा महिला जिलाध्यक्ष किरण बाड़ा ने कहा कि इस बार का चुनाव परिवारवाद, भ्रष्टाचार, ठगबंधन बनाम राष्ट्रवाद व विकास का है. पीएम मोदी महिला सशक्तीकरण, महिला सुरक्षा, किसानों-जवानों को समान, गरीबों को अनाज, लोगों को स्वच्छता के साथ आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है. देश-विदेशों में भारत का गौरव बढ़ाने के साथ देश का चहुंमुखी विकास किया है. मोदी के विकास कार्यों के सामने विपक्षी टिक नहीं पा रहे हैं, जिससे एक दूसरे के विरोधी दल मजबूरी का गठबंधन बना कर देश की जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं. सभा को उर्वशी देवी, शोभा देवी, श्यामसुंदर महतो समेत कई लोगों ने संबोधित किया. मौके पर अनिल साहू, मुकेश श्रीवास्तव, पंकज साहू, रोहित शर्मा, फ्लोरेंस देवी, सुभानी देवी, सुनीता देवी, शोभा देवी, अलबिना देवी, पूर्णिमा देवी, श्याम सुंदर महतो, रामानंद सिंह, छेदू उरांव, चमरू उरांव, राजकिशोर शर्मा, सुमति उरांव, मनोज वर्मा, गजराज महतो, सुमेश उरांव, बसंत उरांव, कृष्णा उरांव, अंशु देवी, मनोज उरांव, नंदलाल खड़िया, अमीन अंसारी, रोजामत अंसारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version