11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

मंडा पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़

चरही : चुरचू प्रखंड स्थित चरही मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में मंडा पूजा मनाया गया. पुजारी ललन पांडेय ने श्रद्धालुओं को शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कराया. रात में छऊ नृत्य का उदघाटन मुखिया अंजु सिंह, पंसस अनुक्षी देवी, झाविमो नेता शिवलाल महतो, किशुन महतो, उप मुखिया रमेश करमाली ने किया. छऊ नृत्य के कलाकारों […]

चरही : चुरचू प्रखंड स्थित चरही मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में मंडा पूजा मनाया गया. पुजारी ललन पांडेय ने श्रद्धालुओं को शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कराया. रात में छऊ नृत्य का उदघाटन मुखिया अंजु सिंह, पंसस अनुक्षी देवी, झाविमो नेता शिवलाल महतो, किशुन महतो, उप मुखिया रमेश करमाली ने किया. छऊ नृत्य के कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया. इसे देखने के लिए कई गांव के लोग आये थे.

बनस झूला झूले : चरही मंडा पूजा में 30 फीट की ऊंचाई पर भक्त बनस झूला झूले. लगभग 200 भक्तगण बारी-बारी से नंगे पांव अंगारे पर चलें. भक्त में मेघनाथ करमाली, नरेश करमाली, खिटु भुइयां है. मेला को सफल बनाने में अध्यक्ष मुरारी सिंह, उपाध्यक्ष किशुन महतो, सचिव ब्रrादेव महतो, संरक्षक भुवनेश्वर ठाकुर, रमेश करमाली, विश्वनाथ महतो, कोषाध्यक्ष उमेश सिंह, सन्नी करमाली, चिंतामनी रविदास, लखराज सिंह, जीतन करमाली, रामचरण करमाली, धनेश्वर ठाकुर, दिनेश्वर ठाकुर, पारस महतो शामिल हैं.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel