विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में 15 अक्तूबर को विद्यालय प्रबंधन समिति पुनर्गठन को लेकर आमसभा हुई. बीइइओ सुशील कुमार गुप्ता, बीपीओ मधुसूदन राम एवं अरविंद चौधरी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई. कन्या मध्य विद्यालय बरकट्ठा में सभा की अध्यक्षता बासुदेव साव ने की. पर्यवेक्षक मुरलीधर महतो एवं प्रधानाध्यापक नागेश्वर महतो […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 15, 2014 11:49 AM

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में 15 अक्तूबर को विद्यालय प्रबंधन समिति पुनर्गठन को लेकर आमसभा हुई. बीइइओ सुशील कुमार गुप्ता, बीपीओ मधुसूदन राम एवं अरविंद चौधरी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई. कन्या मध्य विद्यालय बरकट्ठा में सभा की अध्यक्षता बासुदेव साव ने की. पर्यवेक्षक मुरलीधर महतो एवं प्रधानाध्यापक नागेश्वर महतो की देखरेख में चुनाव हुई. इसमें सर्वसम्मति से समिति अध्यक्ष डुग्गी लाल नायक, उपाध्यक्ष शांति देवी को चुना गया. मध्य विद्यालय बरकट्ठा में अध्यक्षता मुखिया मंजू देवी व संचालन टुकलाल नायक ने किया. पर्यवेक्षक महेंद्र राम एवं प्रधानाध्यापक कुलदीप प्रसाद मौजूद थे. जिनकी उपस्थिति में समिति अध्यक्ष सोनी देवी तथा उपाध्यक्ष अशोक रविदास को चुना गया. वहीं कन्या मध्य विद्यालय बेलकप्पी में सभा की अध्यक्षता मुखिया राजकुमार नायक व संचालन मुकेश कुमार ने किया. पर्यवेक्षक मनोहर प्रसाद साहु एवं प्रधानाध्यापक छत्रु प्रसाद की देखरेख में आमसभा हुई. अध्यक्ष किशोर कुमार साव, उपाध्यक्ष लीलावती देवी को चुना गया. विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन शेष विद्यालयों में 16 अक्तूबर को संपन्न कर२ायी जायेगी.

Next Article

Exit mobile version