भाजपाई गिरफ्तार व रिहा

– भाजपाइयों ने चलाया जेल भरो आंदोलन– यशवंत, रवींद्र ने विधानसभा भंग कर चुनाव की मांग कीहजारीबाग : झारखंड विधानसभा भंग करने की मांग, महंगाई एवं भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा का जेल भरो अभियान बुधवार को हुआ. भाजपाई सुबह 10 बजे से समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन और गेट जाम किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष टुन्नु […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 16, 2013 1:50 PM

– भाजपाइयों ने चलाया जेल भरो आंदोलन
– यशवंत, रवींद्र ने विधानसभा भंग कर चुनाव की मांग की
हजारीबाग : झारखंड विधानसभा भंग करने की मांग, महंगाई एवं भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा का जेल भरो अभियान बुधवार को हुआ. भाजपाई सुबह 10 बजे से समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन और गेट जाम किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष टुन्नु गोप और संचालन अनिल मिश्र ने किया. लगभग 350 भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी. इसमें सांसद यशवंत सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक उमाशंकर अकेला, अमित यादव, जिलाध्यक्ष टुन्नु गोप समेत सभी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद कैंप जेल कजर्र ग्राउंड ले जाया गया. वहां से बिना मुचलका के जमानत पर सभी को रिहा कर दिया गया.

सांसद यशवंत सिन्हा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के भ्रष्टाचार, घोटालों और राष्ट्र को अपमान करने को जनता भुलेगी नहीं. भाजपा महिलाओं की सुरक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को मुद्दा बनायेगी. भाजपा अकेले सरकार बनायेगी. प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने कहा कि कांग्रेस ने षड़यंत्र करके अर्जुन मुंडा की सरकार को गिराया है. राज्य को राष्ट्रपति शासन में धकेल दिया. कांग्रेस प्रदेश में पीछे से सरकार चलाना चाहती है.

विधानसभा भंग कर चुनाव की मांग करते हैं. प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में अराजकता के लिए कांग्रेस दोषी है. विधायक अकेला यादव ने कहा कि राष्ट्रपति शासन में विकास कार्य ठप हो गया है. विधायक अमित यादव, भाजपा नेता सुरेंद्र सिन्हा, सांवरमल अग्रवाल, बंशीधर रुखेयार, राजकुमार लाल, केपी ओझा, विवेकानंद सिंह, लोकनाथ महतो, अशोक यादव, महावीर साव, अंजलि कुमारी समेत सभी भाजपा नेताओं ने चुनाव कराने की मांग की.

Next Article

Exit mobile version