आजसू का जनसंपर्क अभियान
बड़कागांव. भाजपा-आजसू गंठबंधन के प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी ने बड़कागांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं ने मल्दी होटल के पास स्वागत किया. इसके बाद रोशनलाल मोटरसाइकिल रैली के साथ बड़कागांव पहुंचे. इस दौरान उन्होंने लोगों से मिल कर वोट मांगा. इसके बाद आजसू कार्यालय में बैठक की गयी. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर तुरी व […]
बड़कागांव. भाजपा-आजसू गंठबंधन के प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी ने बड़कागांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं ने मल्दी होटल के पास स्वागत किया. इसके बाद रोशनलाल मोटरसाइकिल रैली के साथ बड़कागांव पहुंचे. इस दौरान उन्होंने लोगों से मिल कर वोट मांगा. इसके बाद आजसू कार्यालय में बैठक की गयी. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर तुरी व संचालन कामेश्वर महतो ने किया. इस दौरान रोशनलाल ने कहा कि झारखंड में राजग की सरकार बनेगी. इसमें आजसू को महत्वपूर्ण स्थान मिलेगा. मौके पर लखिंद्र ठाकुर, भिखन महतो, विनोद ठाकुर, राजेंद्र गुप्ता, घनश्याम जायसवाल, संदीप कुशवाहा, रवि जायसवाल, जीतन महतो, अवधेश मिश्रा, रामेश्वर चौरसिया, विशेश्वर महतो, मेवालाल नाथ, गौतम वर्मा, कामेश्वर महतो, जयनारायण प्रसाद, सुरेश गिरी, अरविंद प्रसाद, रामेश्वर महतो, नंदकिशोर महतो, चंद्रनाथ महतो, चंदन सिंह, धनंजय पासवान, कैलाश महतो, मनोज दांगी आदि उपस्थित थे.