कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर जांच-पड़ताल

बड़कागांव. बड़कागांव विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला देवी द्वारा निर्वाचन आयोग से अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की मांग की गयी थी. इसी के आधार पर बुधवार को जांच दल ने जांच-पड़ताल की. जांच दल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूछताछ की. कार्यकर्ताओं ने जांच दल को बताया कि योगेंद्र साव प्रकरण मामले में बड़कागांव तथा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 20, 2014 7:03 PM

बड़कागांव. बड़कागांव विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला देवी द्वारा निर्वाचन आयोग से अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की मांग की गयी थी. इसी के आधार पर बुधवार को जांच दल ने जांच-पड़ताल की. जांच दल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूछताछ की. कार्यकर्ताओं ने जांच दल को बताया कि योगेंद्र साव प्रकरण मामले में बड़कागांव तथा केरेडारी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस मनोवैज्ञानिक दबाव डाल रही है. इस से कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रचार-प्रसार में जाने से डर रहे हैं. मौके पर प्रत्याशी निर्मला देवी मौजूद थी. जांच टीम में कार्यपालक दंडाधिकारी केके साहू, डीएसपी सतीश चंद्र झा, बीडीओ अशोक चोपड़ा, केरेडारी थाना प्रभारी राजेश साहू, बड़कागांव थाना प्रभारी एनपी तिग्गा शामिल थे.

Next Article

Exit mobile version