31.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लेटेस्ट वीडियो

ओके… भाजपा दे सकती है स्थायी सरकार: महेश सिंह

Advertisement

विष्णुगढ़ व टाटीझरिया प्रखंड के कई गांवों में किया जनसंपर्क 24 हैज50 में- भाजपा प्रत्याशी कुमार महेश सिंह जनसंपर्क करते.विष्णुगढ़. मांडू विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कुमार महेश सिंह ने सोमवार को विष्णुगढ़ व टाटीझरिया प्रखंड के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. मौके पर महेश सिंह ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की लहर […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

Advertisement

विष्णुगढ़ व टाटीझरिया प्रखंड के कई गांवों में किया जनसंपर्क 24 हैज50 में- भाजपा प्रत्याशी कुमार महेश सिंह जनसंपर्क करते.विष्णुगढ़. मांडू विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कुमार महेश सिंह ने सोमवार को विष्णुगढ़ व टाटीझरिया प्रखंड के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. मौके पर महेश सिंह ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की लहर है. केंद्र में भाजपा की सरकार है. झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनने से झारखंड राज्य का विकास होगा. श्री सिंह ने कहा कि राज्य में स्थिर सरकार भाजपा ही दे सकती है. मुझे मौका मिला, तो विष्णुगढ़ प्रखंड समेत पूरे मांडू विस क्षेत्र का संपूर्ण विकास करूंगा. उन्होंने कहा कि हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बने हैं. भाजपा का विधायक बनने से दोनों मिल कर क्षेत्र का विकास तेजी से करेंगे. इस दौरान गांव-गांव में भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया गया. साथ ही जनसमस्याओं से अवगत कराया गया.जनसंपर्क में जिला उपाध्यक्ष विपीन कुमार सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष मधुसूदन प्रसाद, शंभुनाथ पांडेय, मो अजहरूद्दीन, डोमन गुप्ता, अर्जुन सिंह, अशोक गुप्ता, धीरज यादव, द्ववेश यादव, मो कमरूल, मो नासीर, प्रभु प्रसाद विश्वकर्मा, प्रदीप पासवान, कपिल साव आदि कार्यकर्ता शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement

अन्य खबरें

Advertisement
Advertisement
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snaps News reels