17.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

भाजपा ने सभी बड़ी योजना लायी: मनीष

हजारीबाग : सदर विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल सोमवार को शहर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा. मौके पर जायसवाल ने कहा कि झारखंड में स्थायी सरकार के लिए भाजपा का विधायक चुनें. यशवंत सिन्हा ने शहर में पेयजल जलापूर्ति योजना का काम करवाया. जो काम बचा हुआ है, उसे केंद्रीय […]

हजारीबाग : सदर विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल सोमवार को शहर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा. मौके पर जायसवाल ने कहा कि झारखंड में स्थायी सरकार के लिए भाजपा का विधायक चुनें. यशवंत सिन्हा ने शहर में पेयजल जलापूर्ति योजना का काम करवाया.

जो काम बचा हुआ है, उसे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के नेतृत्व में पूरा किया जायेगा. कहा कि जो भी बड़े विकास के काम हुए हैं. वह भाजपा की देन है. जनसंपर्क अभियान में नगर अध्यक्ष कृष्णा कुमार सिन्हा, अशोक यादव, सुनील यादव, सुमन कुमार पप्पू, अमरदीप यादव, बिरजू प्रसाद आदि शामिल हुए.

वहीं भाजपा नगर निकाय के कार्यकर्ताओं ने कई वार्डों में मनीष जायसवाल के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. कटकमसांडी प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनिल मिश्रा के नेतृत्व में जनसंपर्क किया. सुनील सिन्हा, मुखिया अशोक राणा, राजकुमार यादव, अली मुराद खान, प्रकाश कुशवाहा, किशोरी राणा समेत कई लोग शामिल हुए.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel