एनसीपी प्रत्याशी मनोज ने जनसंपर्क किया

बड़कागांव. बड़कागांव विधानसभा सीट से एनसीपी प्रत्याशी मनोज कुमार सिन्हा ने बड़कागांव क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क किया. कहा कि स्थानीय समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि केरेडारी से लेकर हजारीबाग, बड़कागांव से बादम, बादम से लेकर डोकाटांड़, उरीमारी, रामगढ़ रोड, केरेडारी से लेकर पगार, सलगा, कुठान, छोटकी गर्री से लेकर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 25, 2014 5:02 PM

बड़कागांव. बड़कागांव विधानसभा सीट से एनसीपी प्रत्याशी मनोज कुमार सिन्हा ने बड़कागांव क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क किया. कहा कि स्थानीय समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि केरेडारी से लेकर हजारीबाग, बड़कागांव से बादम, बादम से लेकर डोकाटांड़, उरीमारी, रामगढ़ रोड, केरेडारी से लेकर पगार, सलगा, कुठान, छोटकी गर्री से लेकर पहरा तक सड़कों तथा नाली का निर्माण करना प्राथमिकता होगी. क्षेत्र में लॉ कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज एवं निजी कॉलेजों खुलवाना है. किसानों के लिए केरेडारी, गर्री, बड़कागांव, बादम, हरली एवं पतरातू में राज्य स्तरीय बाजार की व्यवस्था करना. ताकि किसान आयात और निर्यात कर सके. दिलशाद अंसारी, अनेश कुमार, सुरेश सिन्हा मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version