चुरचू में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उदघाटन

26हैज61में- चुरचू में भाजपा कार्यालय का उदघाटन करते प्रमुख व अन्य. चुरचू. चुरचू में बुधवार को भाजपा के चुनाव कार्यालय का उदघाटन चुरचू प्रमुख सुदामा प्रजापति व आगों मुखिया महेंद्र मुर्मू ने किया. प्रमुख सुदामा प्रजापति ने कहा कि मांडू विधानसभा का विकास भाजपा से ही संभव है. झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी. मुखिया […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 26, 2014 8:03 PM

26हैज61में- चुरचू में भाजपा कार्यालय का उदघाटन करते प्रमुख व अन्य. चुरचू. चुरचू में बुधवार को भाजपा के चुनाव कार्यालय का उदघाटन चुरचू प्रमुख सुदामा प्रजापति व आगों मुखिया महेंद्र मुर्मू ने किया. प्रमुख सुदामा प्रजापति ने कहा कि मांडू विधानसभा का विकास भाजपा से ही संभव है. झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी. मुखिया महेंद्र मुर्मू ने कहा कि जब तक झारखंड में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी विकास असंभव है. मांडू विधानसभा क्षेत्र विकास की ओर न जाकर विनाश की ओर जा रहा है. आदिवासी बहुल क्षेत्रों में आज भी विकास की किरणें नहीं पहुंची. इस मौके पर योगेन्द्र साव, प्रवील यादव, राजू सिंह, अर्जुन करमाली, महफूज खान, शशि कुमार, अजीत सिंह, डॉ़ सत्येंद्र सत्यार्थी, फूलेश्वर महतो, मुरारी सिंह, मनेंन्द्र प्रताप सिंह, शिवलाल मांझी ,सुमीत सिंह, संतोष सोनी, योगेंन्द्र राम, हीरामन साव, निर्मल पांडेय,अशोक साव, रूपलाल यादव, सत्येंद्र, लक्ष्मण साव, प्रसादी साव, टेकलाल महतो, विकास टुडू व आजसू से गोंविद महतो, विकास महतो, प्रखंड सचिव सुरेंन्द्र महतो, बुधन राम, गोवर्धन ठाकुर, शंकर महतो,जानकी यादव, अरुण साव, विजय सिंह, सुखदेव करमाली,बासदेव महतो ,जगदीश महतो,कौशल महतो आदि शामिल थे. इधर जरबा में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उदघाटन प्रमुख सुदामा प्रजापति ने किया. प्रत्याशी कुमार महेश सिंह के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में जनसंपर्क किया. योगेन्द्र साव, मन्नु टुडू , शशि कुमार, मनेंद्र प्रताप सिंह, फूलेश्वर महतो, बद्री राम, हरि प्रजापति, सोना राम, रामदेव साव, अवध माली, अजीत सिंह, राजू सिंह,गणेश टुडू , भीन्सेंन्ट टुडू , रंजीत प्रजापति, सुधीर कुमार शामिल थे.

Next Article

Exit mobile version