भाजपा की सरकार प्रदेश का पूर्ण विकास करेगी : जयंत सिन्हा

4हैज50 में- जनसंपर्क करते सांसद जयंत सिन्हा, भाजपा प्रत्याशी कुमार महेश सिंह. विष्णुगढ़. मांडू विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कुमार महेश सिंह के पक्ष में हजारीबाग सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने विष्णुगढ़ प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. श्री सिन्हा ने कहा कि हमलोगों का नारा है कि पूर्ण बहुमत की […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 4, 2014 8:02 PM

4हैज50 में- जनसंपर्क करते सांसद जयंत सिन्हा, भाजपा प्रत्याशी कुमार महेश सिंह. विष्णुगढ़. मांडू विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कुमार महेश सिंह के पक्ष में हजारीबाग सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने विष्णुगढ़ प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. श्री सिन्हा ने कहा कि हमलोगों का नारा है कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए भाजपा को समर्थन दें. अगर झारखंड में भाजपा की सरकार बनती है तो इस प्रदेश का पूर्ण विकास होगा. उद्योग धंधे खुलेंगे. पलायन रूकेगा और विकास का काम होगा. श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी जन-जन से जुड़े हुए हैं. पूरे विधानसभा क्षेत्र में मौलिक समस्याओं को दूर करना प्राथमिकता होगी. प्रत्याशी कुमार महेश सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी झारखंड को खुशहाल राज्य बनाना चाहते हैं. केंद्र की सरकार, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री सांसद के रूप में और मांडू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रतिनिधि चुनंे इससे विधानसभा क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए पूरी टीम काम करेगी. इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिन्हा, शंभुनाथ पांडेय, डोमन गुप्ता, प्रभु प्रसाद विश्वकर्मा के अलावा काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version