ग्राम सूचना बूथ कार्यालय खुला

हजारीबाग. सदर प्रखंड के चुटियारो में बुधवार को ग्राम सूचना बूथ कार्यालय खुला. इसका उदघाटन मुखिया शांति देवी, पंसस रेखा देवी ने संयुक्त रूप से किया. सिनी संस्था व एड्स नियंत्रण समिति सोर्स माइग्रेशन इंटरवेंशन के तहत संचालित होगा. मौके पर जिला कॉर्डिनेटर रंजन गुप्ता ने सूचना बूथ कार्यालय के संबंध में विस्तार से जानकारी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 17, 2014 6:02 PM

हजारीबाग. सदर प्रखंड के चुटियारो में बुधवार को ग्राम सूचना बूथ कार्यालय खुला. इसका उदघाटन मुखिया शांति देवी, पंसस रेखा देवी ने संयुक्त रूप से किया. सिनी संस्था व एड्स नियंत्रण समिति सोर्स माइग्रेशन इंटरवेंशन के तहत संचालित होगा. मौके पर जिला कॉर्डिनेटर रंजन गुप्ता ने सूचना बूथ कार्यालय के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. यहां रेलवे समय-सारिणी, डॉक्टर की सूची, सरकारी योजनाएं, एचआइवी, एड्स, एसटीआइ, टीवी रोग से संबंधित जानकारी लोगों को दी जायेगी. मौके पर सिनी के मीना प्रजापति, मो साबीर, रीना देवी, चांदनी सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.