सदर व कटकमसांडी में कंबल बंटा

20हैज13 में- कंबल वितरण करते मुखिया व अन्य. हजारीबाग. सदर प्रमुख जीवनारायण राम तथा उपप्रमुख दीपक कुमार ने 27 निर्धन व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. कंबल वितरण कार्यक्रम में पंसस गौतम कुमार, वार्ड सदस्य शांति देवी, सहोदरी देवी, सुनीता देवी एवं कर्मचारी फौदी राणा उपस्थित थे. कटकमसांडी : कटकमसांडी प्रखंड के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 20, 2014 8:03 PM

20हैज13 में- कंबल वितरण करते मुखिया व अन्य. हजारीबाग. सदर प्रमुख जीवनारायण राम तथा उपप्रमुख दीपक कुमार ने 27 निर्धन व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. कंबल वितरण कार्यक्रम में पंसस गौतम कुमार, वार्ड सदस्य शांति देवी, सहोदरी देवी, सुनीता देवी एवं कर्मचारी फौदी राणा उपस्थित थे. कटकमसांडी : कटकमसांडी प्रखंड के कंचनपुर पंचायत भवन में 70 कंबल वितरण किया गया. मुखिया अशोक राणा, पंसस नरेश महतो ने संयुक्त रूप से गरीबों को चिह्नित कर कंबल दिया. इसमें कंचनपुर, हेदलाग, गोविंदपुर गांव के वृद्ध, विधवा ङ्म गरीब व्यक्ति शामिल थे. मौके पर कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, पंचायत सेवक अजीत तिवारी, वार्ड सदस्य कृष्णदेव महतो, अनिल पासवान, शत्रुध्न पांडेय, तेतरी देवी, किरण देवी, प्रकाश कुशवाहा, सुनील कुशवाहा आदि उपस्थित थे. इधर आराभुसाई पंचायत में मुखिया मेंसी देवी, प्रतिनिधि प्रबील यादव ने कंबल वितरण किया.