15.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

ठंड से ठिठुर रहे लोगों को डीसी ने कंबल दिया

29हैज34में- असहायों के बीच कंबल बांटते डीसी सुनील कुमार.हजारीबाग. ठंड से ठिठुर रहे असहाय एवं जरूरतमंद लोगांे के बीच डीसी सुनील कुमार के नेतृत्व में कंबल बांटा गया. कंबल वितरण कार्यक्रम 28 दिसंबर रात नौ बजे से 11 बजे तक शहर के विभिन्न स्थानों पर घूम-घूम कर किया गया. जिसमें डीसी ने असहाय लोगों को […]

29हैज34में- असहायों के बीच कंबल बांटते डीसी सुनील कुमार.हजारीबाग. ठंड से ठिठुर रहे असहाय एवं जरूरतमंद लोगांे के बीच डीसी सुनील कुमार के नेतृत्व में कंबल बांटा गया. कंबल वितरण कार्यक्रम 28 दिसंबर रात नौ बजे से 11 बजे तक शहर के विभिन्न स्थानों पर घूम-घूम कर किया गया. जिसमें डीसी ने असहाय लोगों को कंबल उपलब्ध कराते हुए उसका उपयोग करने की हिदायत दी. उन्होंने सर्वप्रथम डीटीओ ऑफिस के सामने 30-35 की संख्या में उपस्थित रिक्शा चालकों के बीच कंबल बांटा. सरकारी बस डिपो, झंडा चौक, सेठ मुहल्ला एवं सदर अस्पताल में स्वयं जाकर गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण किया. कंबल वितरण के दौरान रिक्शा चालक, ठेला मजदूर, मोटिया मजदूर एवं गरीब लोगांे को रात्रि में खुले आसमान के नीचे देख कर उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को अविलंब रैनबसेरा हेतु विवाह भवन सहित कुछ स्थानों को चयनित करने का निदेश दिया. ताकि कड़ाके की ठंड में गरीब एवं असहायों को रात्रि विश्राम के लिए उचित स्थान मुहैया हो सके. उन्होंने सदर अस्पताल के मेल वार्ड एवं ओपीडी का निरीक्षण करते हुए उपस्थित डॉक्टर को अपने कर्त्तव्य निर्वहन का निदेश दिया. वाडार्ें में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कर ठंड से राहत दिलायी. सदर अस्पताल में मरीजांे को आवश्यक सुविधा मिले इसके लिए डॉक्टर रजनीश को निर्देश देते हुए चिकित्सा के बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को कहा. इस कंबल वितरण कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद के पदाधिकारियों के द्वारा भी कंबल वितरण किया गया.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel